लखीमपुरखीरी, फरवरी 28 -- होली त्योहार के मौके पर वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां ढोई जा रही हैं। इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए परिवहन विभाग वाहन चेकिंग कर रहा है। एआरटीओ प्रशासन शांतिभूषण पाण्डेय ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार वाहनों के चालान किए गए व पांच वाहनों को सीज किया गया। वहीं अवैध रूप से संचालित एक बस को रामापुर पुलिस चौकी में बंद कराया गया। इसके अलावा चार बसों का चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि त्योहार पर क्षमता से अधिक सवारियां वाहनों में बिठाने की शिकायतें मिल रही हैं। इसको लेकर वाहन चेकिंग की गई। उन्होंने सवारियों से भी अपील की है कि वाहनों में लटककर सफर न करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.