काशीपुर, अप्रैल 12 -- अनुराग गंगोला, काशीपुर। शहर में ई-रिक्शा ओवरलोडिंग के कारण हादसों को न्योता दे रहे हैं। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के साथ-साथ भारी सामान ढोने का सिलसिला भी लगातार जारी है, जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। नियमों के अनुसार चालक सहित अधिकतम चार सवारियां बैठाने की अनुमति है, लेकिन हकीकत में कई ई-रिक्शा आठ तक सवारियां बैठा रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ चालक पीछे अतिरिक्त पटला लगाकर और अधिक लोगों को बैठा रहे हैं। स्थिति यह है कि शहर की सड़कों पर खुलेआम नियमों की अनदेखी हो रही है, लेकिन प्रशासन, पुलिस और आरटीओ विभाग की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही। इसके अलावा कई ई-रिक्शा निर्माण सामग्री भी ले जा रहे हैं, जो राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस...