जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता। जमशेदपुर स्कूल वाहन सेवा संचालक समिति ने अध्यक्ष संतोष मंडल के नेतृत्व में शुक्रवार को बिष्टूपुर स्थित लोयोला स्कूल के बाहर स्कूली वाहनों में होने वाली ओवरलोडिंग के खिलाफ विशेष जांच व जागरूकता अभियान चलाया। इसमें वैन, ऑटो, टाटा मैजिक और विंगर चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना उनके जीवन के साथ खिलवाड़ है। संतोष ने चालकों को कहा कि इस समस्या को हल्के में न लिया जाए, क्योंकि आने वाले समय में प्रशासन द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरलोडिंग की सघन जांच की जाएगी। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- 891 स्कूलों ने नहीं दिया वाहनों का शपथ पत्र, नोटिस जारी वाहन चालक नियमों का सख्ती से पालन करें।समिति ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.