क्षमता से अधिक पैसेंजर बैठाने पर कार्रवाई की चेतावनी
चाईबासा, मई 26 -- चाईबासा। जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार के द्वारा मंगलवार को बाई पास चौक के समीप पैसेंजर बसों तथा छोटे सवारी वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान का मुख्य बिंदु ओवरलोडिंग तथा वैसे वाहनों को ध्यान में रख कर था, जो गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं (लू) के थपेड़ों के बीच बसों के अंदर क्षमता से अधिक लोगों को ठूंस-ठूंस कर बैठाते हैं, साथ ही बसों की छतों पर भी लोगों को बैठाकर सफर कराते हैं। इसके अलावा ऑटो और मैजिक जैसी छोटी गाड़ियों में भी पैर रखने की जगह होने तथा मैजिक वाहनों में भी उपर बैठाने की शिकायत लागातार मिलती रहती है। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया की नियमों को ताक पर रख कर परिवहन कर रहे वाहनों की उपायुक्त मनीष कुमार के सख्त निर्देश के आलोक में जांच की जा रही है और वाहनों पर नियम संगत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.