इटावा औरैया, अगस्त 8 -- इटावा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय से प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान ने दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ संस्थान की उपाध्यक्ष नमिता तिवारी एवं निदेशक रवीन्द्र चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया । इस प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया। निदेशक रवींद्र चौहान ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि प्रशिक्षुओं का निरंतर क्षमता विकास ही गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण की आधारशिला है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में लाने की अपील की। मास्टर ट्रेनर के रूप में सुधीर यादव, डॉ चित्रा सिंह, सुशांत सिंह, जय शिव मिश्रा, कवि अवनीश त्रिपाठी, विकास कुम...