क्षमता संवर्धन के लिए जे गुरुजी एप्प पर प्रशिक्षण करना शिक्षकों के लिए अनिवार्य
पलामू, अगस्त 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी)- रांची के निर्देशानुसार पलामू जिले में वर्ग छह से 12वीं तक के 2455 शिक्षकों के लिए 50 घंटे का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के प्रावधानों के तहत शिक्षकों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण तथा सतत पेशेवर विकास (सीपीडी) को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। कुल 50 घंटे के प्रशिक्षण में 30 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण जे गुरुजी ऐप के माध्यम से दिया जा रहा है, जबकि शेष 20 घंटे का ऑफलाइन प्रशिक्षण मेदिनीनगर स्थित डायट में कराया जाएगा। ऑनलाइन प्रशिक्षण दो जुलाई से शुरू हुआ है और इसे 30 सितंबर तक हर हाल में पूरा करना होगा। ऑफलाइन प्रशिक्षण की तिथि 30 सितंबर के बाद निर्धारित की जाएगी।
शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.