क्षमता संवर्धन कार्यशाला में युवाओं को मिलेगी जरूरी जानकारी
पीलीभीत, सितम्बर 8 -- पीलीभीत। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जनपद में क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन आठ सितंबर को राजकीय आईटीआई पीलीभीत में किया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन प्रथम पाली में सुबह दस बजे से और द्वितीय पाली अपरान्ह दो बजे से किया जाएगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग आशीष गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य जिले में स्थापित राजकीय पालीटेक्निक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, डिग्री कालेज, कौशल विकास मिशन, खादी एवं ग्रामोद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र सहित विभिन्न संस्थानों से जुडे युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराना है। कार्यशाला में युवाओं को योजना के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, ऋण एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.