आदित्यपुर, मार्च 8 -- गम्हरिया, संवाददाता। जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जिले के प्रभारी प्रधानाध्यापकों के लिए गैर आवासीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य कैलाश मिश्रा एवं अन्य अतिथियों की ओर से किया गया। इस अवसर पर मिश्रा ने शिक्षकों को एफएलएन (बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता) की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एफएलएन में राज्य में सरायकेला-खरसावां जिले की स्थिति बेहतर है। संकाय सदस्य पंकज कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।इस अवसर कर जिले के एफएलएन को-ऑर्डिनेटर सादाब ने एफएलएन के उद्देश्य पर वृहत चर्चा की। केस स्टडी, पाठ-योजना, स्प्लिट सिलेबस एवं प्रोजेक्ट रेल पर डॉ. मनीला कुमारी ने सभी प्रतिभागियों के साथ परिचर्चा करते हुए सभी शंकाओं का निराकरण किया। कार्यशाला में जिले के 17...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.