वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी। सिविल डिफेंस मुख्यालय चेतगंज में सात दिवसीय नागरिक सुरक्षा वार्डेन एवं स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का तीसरा चरण मंगलवार से शुरू हुआ। उप नियंत्रक सिविल डिफेंस जितेन्द्र देव सिंह की देखरेख में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 120 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं, जबकि पहले और दूसरे चरण में 240 स्वयंसेवक प्रशिक्षित हो चुके हैं। पहले दिन प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और आपात स्थितियों से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल और डिविजनल वार्डेन संजय कुमार राय मौजूद रहे। संचालन एवं संयोजन एडीसी इरफानुल होदा और विवेक कुमार राय ने किया। कार्यक्रम में डिप्टी डिविजनल वार्डेन एके विश्वकर्मा, संदीप कुमार, दिलीप पांडेय, सुरैया बानो, कंचन गुप्ता आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.