गोरखपुर, अगस्त 29 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ वैज्ञानिक गोविंद मिश्रा ने कहा कि रुचि, क्षमता, करियर की मांग आर्थिक संभावना, भविष्य के अवसर से मिलकर बेहतर कॅरियर चुनाव होता है। शुक्रवार को वे स्व. राम रहस्य पी.जी. कॉलेज, सिंहपुर में विषयानुसार कॅरियर का चुनाव विषय पर संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्र छात्राओं को सही कॅरियर के चुनाव के लिए सुझाव देते हुए कहा कि यदि जिन विषयों या कामों को करने में आपको स्वाभाविक रूप से आनंद आता है, उस क्षेत्र को मजबूत बनाए। उन्होंने कहा कि निरंतर पढ़ाई करे, कॉन्सेप्ट को क्लियर रखे, प्रैक्टिस करे और उसका रिवीजन करते रहे तभी आपको सफलता मिल पाएगी। वहीं, ईशान मणि त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं को सही कॅरियर से चुनने के लिए प्रश्नों का उत्तर दिया। कार्यक्रम...