सोनभद्र, मई 14 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में 14 मई 2026 को भविष्य की राहें और हमारा चयन (करियर काउंसलिंग ) का कार्यक्रम आयोजन किया गया। चिकित्सा,इंजीनियरिंग और शिक्षा आदि क्षेत्रों से आये विशेषज्ञों ने मौजूद छात्र-छात्राओं से कहा कि अपनी क्षमताओं का सही आंकलन करियर चुनने की आधारशिला है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। प्रधानाचार्य शिव जी राय ने सभी विशेषज्ञों को परिचय कराया। डॉ. शिव शंकर शुक्ला दंत चिकित्सक,श्रुति सिंह बैचलर फिजियोथैरेपी(बीपीटी) आकृति पांडे (गृहविज्ञान)तथा चांदनी सिंह (इलेक्ट्रानिक इंजीनियर) को शिक्षकों द्वाराअंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से अभिनन्दन किया। इस दौरान विद्यार्थियों की व...