औरैया, मई 9 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षत्रिय विकास समिति अजीतमल-बाबरपुर की ओर से शनिवार को अनंतराम टोल प्लाजा के पास स्थित गौरी गार्डन गेस्ट हाउस में महाराणा प्रताप जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह सेंगर, रवि सेंगर और माधव राजावत ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और स्वाभिमान को प्रेरणादायी बताते हुए समाज में एकता और शिक्षा पर जोर दिया। वक्ताओं ने युवाओं से समाजहित में संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजा सिंह सेंगर, जयवीर सिंह चौहान, शिववीर सिंह राजावत, हरिओम सिंह भदौरिया, इंद्रवीर सिंह सेंगर, शिवराज सिंह सेंगर, राजन सिंह राजावत, साध्येश सिंह सेंगर, उदयभान स...