बरेली, फरवरी 5 -- फरीदपुर, संवाददाता। क्षत्रिय समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप का मुकदमा दर्ज किए जाने के दूसरे दिन अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के नगर अध्यक्ष ओमेंद्र के मौसेरे भाई रमन की तहरीर पर पुलिस ने विनोद राठौर के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के नगर अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान ने एक दिन पहले फतेहगंज पूर्वी के विनोद राठौर के खिलाफ क्षत्रिय समाज पर अभद्र टिप्पणी के आरोप का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को देर शाम क्षत्रिय समाज के नगर अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान के मौसेरे भाई बंटू उर्फ रमन पाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने आरोप लगाया की वह ओमेंद्र सिंह चौहान के साथ फल लेने गए थे। फरीदपुर बाजार में फल खरीद रहे थे। इसी दौरान विनोद राठौर अपने साथी पवन प्रजापति के साथ मौके पर पहुंचे...