बरेली, मई 10 -- फरीदपुर, संवाददाता। क्षत्रिय समाज की ओर से महाराणा प्रताप की जयंती पर शौर्य यात्रा निकाली गयी। लोगों ने यात्रा का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। शनिवार को शौर्य यात्रा का शुभारंभ भारत माता मंदिर से किया गया। यात्रा स्टेशन रोड होते हुए मेन रोड से निकलकर मोहल्ला शान्तिनगर स्थित ग्रांट हेरिटेज पर संपन्न हुई। शौर्य यात्रा में ढोल-नगाड़े आकर्षण का केंद्र रहे। डीजे देश भक्ति गीतों पर जयकारे लगाए जा रहे थे। शुभारंभ करते हुए एमएलसी कुंवर महाराज सिंह आदि ने महाराणा प्रताप की वीर गाथाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के तहसील अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह परमार, ठाकुर संजय सिंह, रविंद्र सिंह चौहान, प्रथम छात्र संघ अध्यक्ष अनुराग सिंह नीटू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी सिद्धराज सिंह, जिला अध्यक्ष भाजप...