आदित्यपुर, अप्रैल 20 -- गम्हरिया, संवाददाता। क्षत्रिय संघ गम्हरिया इकाई की बैठक में दिवंगत संतोष सिंह के छोटे भाई जितेंद्र सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मोतीनगर स्थित संतोष सिंह के निवास पर आयोजित संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें गम्हरिया इकाई के नए अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर प्रमोद सिंह तथा सतबहिनी जोन के नए उपाध्यक्ष के रूप में पंकज सिंह को नियुक्त किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कमेटी का विस्तार अगली बैठक में किया जाएगा। बैठक में संरक्षक भगवान सिंह, विनोद सिंह, नवीन सिंह, केंद्रीय कमेटी सचिव विरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, राघवेंद्र सिंह, सह-कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह, अनय सिंह, छोटन सिंह, पंकज सिंह, कमलेश सिंह, मनोज सिंह, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- उतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.