जमुई, मई 10 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि शनिवार को क्षत्रिय संघ कार्यालय जमुई में अदम्य साहस, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रति समर्पण को याद करते हुए महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। क्षत्रिय संघ जमुई के अध्यक्ष मदनमोहन सिंह ने कहा कि 9 मई 1540 को कुंभलगढ़ दुर्ग (राजस्थान) में महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था। ये मेवाड के 13वें राजपूत शासक थे जिन्होंने मुगल सम्राट अकबर के सामने झुकने के बजाय संघर्ष को चुना और हल्दीघाटी का ऐतिहासिक युद्ध लड़ा। क्षत्रिय संघ जमुई के मार्गदर्शक डॉ. रविश कुमार सिंह ने कहा कि कुंभलगढ़ में जन्में महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास में साहस, राष्ट्रभक्ति और आत्म सम्मान के प्रतीक माने जाते हैं। यह भी पढ़ें- गढ़ी मोहनपुर में महाराणा प्रताप की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, बारिश में भी डटे रहे लोग क्षत्रिय संघ जमुई के वरिष्ठ अभिभावक राजकिश...