भागलपुर, मई 3 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के शेरमारी बाजार में पंकज सिंह के आवासीय परिसर में क्षत्रिय विकास परिषद की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता किसानदासपुर निवासी रिटायर दारोगा अमरेंद्र सिंह ने की। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक में अनिल सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। जबकि मंच संचालन कर रहे निर्वतमान अध्यक्ष पंकज सिंह ने इसकी घोषणा और प्रस्तावना की। बैठक में संजीव सिंह, ऋषिकेश सिंह, प्रदीप सिंह, लालदेव सिंह, गजेंद्र सिंह, चंदन सिंह, राजू सिंह, निरंजन सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह आदि ने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...