औरैया, मार्च 8 -- औरैया, संवाददाता। शहर स्थित महाराणा प्रताप भवन में क्षत्रिय महासभा द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वैदिक विधि से पूजन के साथ हुई। इसके बाद फाग गायन का आयोजन किया गया, जिसमें "मत मारो पिचकारी, श्याम मोहे मत मारो पिचकारी" जैसे पारंपरिक होली गीतों से माहौल रंगीन हो गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुंवर रविंद्र सिंह कुशवाह मौजूद रहे। इस दौरान स्वजातीय बंधुओं ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने की, जबकि संचालन दिनकर प्रताप स...