गोरखपुर, मई 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं प्रताप सभागार फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में क्षत्रिय भवन पर गौतम बुद्ध एवं महाराजा छत्रसाल की जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता डॉ. सदानंद चंद कौशिक ने कहा कि भगवान बुद्ध के अनुयायी आज भी विश्व के अनेक देशों में हैं। उनके शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को अपनाकर ही विश्व में स्थायी शांति स्थापित की जा सकती है। इंद्रजीत चंदेल ने महाराजा छत्रसाल के शौर्य और पराक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मुगल शासन को चुनौती दी और बुंदेलखंड को स्वतंत्र हिंदू राज्य के रूप में स्थापित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जिला महामंत्री राधेश्याम चंद, एडवोकेट रणंजय सिंह, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. रामवतार चंद, अश्वनी सिंह लालू, राममोहन शाही, इंजीनियर योगेंद्र सिंह, सीबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.