क्षत्रिय महासभा ने मनाई आल्हा-ऊदल जयंती
अलीगढ़, मई 26 -- अलीगढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चौहान के दिशा निर्देशन और जिला अध्यक्ष नेम सिंह सोलंकी के नेतृत्व में बेगम बाग स्थित जिला कार्यालय पर वीर योद्धा आल्हा ऊदल जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा हमें अपने महापुरुषों की जयंती मनानी चाहिए। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि हम को सभी महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए l सभी ने आल्हा ऊदल अमर रहें के जयकारे लगाए। महानगर अध्यक्ष मधु रानी जादौन ने सभी को मिठाई खिलाई। तहसील अध्यक्ष गरिमा राघव, संदीप राघव, दुर्गेश सोलंकी, अजय तोमर, गिरीश सिंह उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जाति विशेष को निशाना साधना बंद करे सरकार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.