हरदोई, अप्रैल 30 -- हरदोई। शहर के सिनेमा चौराहा पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रस्तावित मूर्ति स्थापना को लेकर क्षत्रिय महासभा आगे आई है। राजनीतिक कारणों से महाराणा की बजाय किसी दूसरे महापुरुष की मूर्ति लगाए जाने की आशंका के चलते महासभा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महासभा ने जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सिनेमा चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि महाराणा प्रताप का अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान भारतीय इतिहास की अमिट धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उनकी प्रतिमा स्थापित होना जरूरी है। महासभा जिलाध्यक्ष ने बताया कि 12 मार्च 2025 को नगर पालिका की बोर्ड बैठक में शहर के चार चौराहों के नाम बदलने और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव पारित हुआ था। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.