क्षत्रिय महासभा के संरक्षक बने महनार के धीरेंद्र सिंह
हाजीपुर, सितम्बर 21 -- महनार प्रखंड क्षेत्र के चमरहरा गांव निवासी धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ धीरूभाई को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का संरक्षक नियुक्त किया गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.भैरुसिंह चौहान ने नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि समाज के प्रति धीरेंद्र कुमार सिंह की सकारात्मक सोच और चिंतन को देखते हुए उन्हें संगठन के संरक्षक पद पर नियुक्त किया गया है। महासभा ने उम्मीद जताई है कि वह संगठन को मजबूत और संगठित करने के साथ समाज के उत्थान में सक्रिय योगदान देंगे। नियुक्ति के बाद क्षेत्र के लोगों और समाज के सदस्यों ने धीरेंद्र कुमार सिंह को बधाई दी। धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। समाज को संगठित करने और सामाजिक हित के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.