देवरिया, मई 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। महाराणा प्रताप जी की जयंती पर विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। क्षत्रिय महासभा के दोनों संगठनों ने जहां अलग- अलग आयोजन किया, वहीं नागरी प्रचारिणी सभा ने भी उनकी जयंती पर उन्हें याद किया। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप जयंती पर जिले भर के कार्यक्रम आयोजितकार्यक्रम के आयोजन क्षत्रिय महासभा के एक गुट अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज मरीजों के बीच फल वितरित किया, वहीं दूसरे गुट अखिल क्षत्रिय महासभा ने महारानी चण्डिका छात्रावास में जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरण किया। संगठन ने स्वसमाज के सहयोग से महाराणा प्रताप की मूर्ति शहर मे लगाने का निर्णय लिया। ...