मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- क्षेत्र के गांव बहोरनपुर नरौली में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मासिक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर क्षत्रिय समाज की अनेकों समस्याओं पर चर्चा हुई। उसके बाद निराकरण को लेकर रूपरेखा बनाई गई। रविवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षत्रिय समाज किस तरह से राजनीति में भागीदारी कर सकता है, इसको लेकर गहन चर्चा की गई। वक्ताओं ने आने वाले समय में समाज की जिम्मेदारी को देखते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने, समाज की एकजुटता बनाए रखने पर चर्चा की। इस मौके पर कहा कि सभी अपने बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाएं शिक्षा दें ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। तहसील अध्यक्ष पवन प्रताप सिंह ने सभी को एकजुट रहने का आह्वान किया। इस मौके पर अभिषेक राठौर, भूदेव सिंह, नरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.