क्षत्रिय महासंघ की बैठक में नई प्रखंड समितियों का गठन
गुमला, जून 13 -- भरनो। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ ,गुमला की बैठक शनिवार को भरनो प्रखंड के अमलिया गांव पंचायत भवन परिसर और दतिया गांव स्कूल परिसर में दो स्थानों पर आयोजित की गई। बैठकों का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, समाज में एकता स्थापित करना तथा सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।दोनों बैठकों में सर्वसम्मति से पुरानी प्रखंड समितियों को भंग कर नई समितियों का गठन किया गया। उत्तरी भाग में राजदेव सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, रामकुमार सिंह को सचिव तथा अजीत सिंह को युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया। वहीं दक्षिणी भाग में शंकर सिंह अध्यक्ष, विनोद सिंह सचिव तथा जितेंद्र कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में समाज को एकजुट करने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए गांव-गांव संपर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.