जमशेदपुर, जून 15 -- जमशेदपुर। झारखंड क्षत्रिय संघ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार बिष्टूपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। संघ की महिला इकाई इस आयोजन की प्रस्तोता है। समारोह का उद्देश्य प्रतिभाशाली क्षत्रिय युवाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना है। आयोजकों ने सभी क्षत्रिय समाज के लोगों व गणमान्य नागरिकों से समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...