गुमला, मार्च 9 -- भरनो, प्रतिनिधि । भरनो प्रखंड के खरका गांव में सोमवार को 15 मार्च को रांची में आयोजित होने वाली क्षत्रिय गौरव यात्रा को सफल बनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में झारखंड के प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री सूरज देव सिंह और जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।नेताओं ने कहा कि सामाजिक एकता,अपने अधिकारों की रक्षा और सरकार द्वारा सवर्ण समाज के साथ कथित भेदभावपूर्ण रवैये के विरोध में यह यात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और हर गांव-घर से लोगों को पुराना विधानसभा ग्राउंड रांची पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।बैठक में अमलिया, खरका,रायकेरा, खुखरा और कांजो गांव से सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। मौके पर गुमला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.