गढ़वा, मई 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। क्षत्रिय गौरव मंच गढ़वा ने पलामू जिले के चैनपुर थाना के रामपुर गांव में हुई हिंसक झड़प की निंदा की है। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही एकतरफा कार्रवाई की भर्त्सना करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच सीआईडी अथवा सीबीआई से कराने की मांग की है। शनिवार को मंच ने रामपुर की घटना को लेकर जिला मुख्यालय में एक बैठक की। बैठक में कहा गया कि 22 मई की रात में रामपुर गांव के चौधरी परिवार ने गांव के ही राजपूत परिवार की जमीन पर घर की दीवार और बाउंड्री खड़ा कर दिया था। दूसरे दिन सुबह 23 मई को राजपूत परिवार के लोगों ने उस निर्माण को तोड़ दिया था। यह भी पढ़ें- उच्च स्तरीय जांच की मांग उस दौरान चौधरी परिवार के लोगों ने राजपूत परिवार के तीन युवकों को बंधक बना लिया। उनके साथ मारपीट कर उनकी हत्या का प्रयास किया। राजपूत परिवार क...