रांची, जनवरी 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। क्षत्रिय गौरव मंच की रांची में 22 फरवरी को रैली होगी। रैली में समाज की महिलाएं भी भागीदारी निभाएंगी। क्षत्रिय गौरव महिला समिति की सोमवार को हरमू में हुई बैठक में रैली को लेकर चर्चा हुई। संगठन के प्रदेश संयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि प्रस्तावित रैली ऐतिहासिक होगी। इसको लेकर महिला कमेटी की सदस्य समाज के हर घर तक पहुंचेंगी और परिवार के सदस्यों को रैली में भागीदारी को लेकर आमंत्रण देने के साथ प्रोत्साहित करने के दायित्व का निर्वहन करेंगी। पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि पूर्व में क्षत्रिय समाज को अलग-अलग वर्ग में बांटकर एकता को तोड़ने का प्रयास किया गया है। अब रैली के जरिए समाज के सभी लोगों को एकजुट किया जाएगा। इसके लिए हरसंभव प्रयास आरंभ कर दिया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से शोभा सिंह को महिला समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.