क्षत्रिय गौरव मंच की बैठक में कई अहम फैसले
रांची, अप्रैल 5 -- नामकुम, संवाददाता। क्षत्रिय समाज के संगठन विस्तार और भविष्य की रणनीति को लेकर आयोजित बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए, जिनमें राज्यभर में आभार यात्रा निकालने का फैसला प्रमुख रहा। झारखंड क्षत्रिय गौरव एकता मंच की समीक्षा बैठक रविवार को नामकुम में संयोजक सह पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 15 मार्च को रांची में आयोजित क्षत्रिय समागम की सफलता और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन के नाम से 'एकता' शब्द हटाकर 'झारखंड गौरव मंच' करने तथा समागम की सफलता के लिए पूरे राज्य में आभार यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। प्रवीण सिंह ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोगों से विचार-विमर्श के बाद एक सप्ताह में संगठन का नया स्वरूप, पदाधिकारी व कार्ययोजना तय की जाएगी। साथ ही छात्राओं के लिए रांची में छात्रावास निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.