रांची, मार्च 12 -- रांची, संवाददाता। क्षत्रिय गौरव एकता रैली को सफल बनाने के लिए गुरुवार को नामकुम के तेतरी में समाज की बैठक हुई। मदन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 15 मार्च को पुरानी विधानसभा मैदान में अधिक से अधिक संख्या में जुटने का संकल्प लिया गया। मुख्य वक्ता पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है जब क्षत्रिय समाज एकजुट होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करे। उन्होंने युवाओं से इस ऐतिहासिक रैली में सक्रिय योगदान का आह्वान किया। वहीं रमेश सिंह ने बताया कि रैली में देशभर के दिग्गज नेता शामिल होंगे और झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों की भीड़ उमड़ेगी। बैठक में सतनारायण सिंह, रामनारायण सिंह, मनोहर सिंह समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.