रांची, अप्रैल 4 -- रांची। जीडी गोयंका स्कूल, घाघरा में रविवार को क्षत्रिय गौरव एकता मंच की समीक्षा बैठक होगी। इसमें प्रदेश के नेता और गणमान्य लोग समाज के विकास व संगठन को सशक्त बनाने पर चर्चा करेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी रैली को सफल बनाना और भविष्य की ठोस रणनीति तैयार करना है। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, रमेश सिंह, डॉ. अजय सहदेव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...