क्षत्रिय गौरव एकता मंच की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
हजारीबाग, जून 23 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। क्षत्रिय गौरव एकता मंच की कार्यकारिणी बैठक हीराबाग स्थित रिलायंस स्मार्ट हॉल में मंगल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और आगामी सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंच के संयोजक डॉ सुनील कुमार सिंह ने रांची में आयोजित झारखंड प्रदेश क्षत्रिय गौरव महासम्मेलन की सफलता पर सभी राजपूत परिवारों का आभार जताया। बैठक में कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने मंच के खाते में 50 हजार रुपये देने तथा क्षत्रिय धर्मशाला निर्माण होने पर पांच लाख रुपये सहयोग की घोषणा की। निर्णय लिया गया कि मंच की बैठक प्रत्येक माह किसी क्षत्रिय परिवार के घर आयोजित होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.