चक्रधरपुर, मार्च 15 -- बंदगांव। क्षत्रिय गौरव एकता मंच झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में 15 मार्च को रांची धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा मैदान में क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी कार्यक्रम के प्रवक्ता रमेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य के सभी जिलों से क्षत्रिय समाज के लोग इसमें शामिल होंगे। इसे लेकर समाज के बीच काफी उत्साह है और अलग-अलग जिलों में लगातार बैठकें कर कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। बाहर से आने वाले लोगों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही कार्यक्रम के संयोजक पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह और पूर्व सांसद सुनील सिंह ने बताया कि समागम में राज्यभर से क्षत्रिय समाज के लोगों क्री भारी भागीदारी की संभावना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.