रांची, मार्च 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। क्षत्रिय गौरव एकता मंच झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में 15 मार्च को पुराना विधानसभा मैदान धुर्वा में क्षत्रिय गौरव एकता समागम होगा। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह एवं पूर्व सांसद सुनील सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज के 40 हजार से अधिक लोगों का आना तय है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद बृजमोहन सिंह, लवली आनंद, बिहार विधानसभा परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, पूर्व सांसद पीएन सिंह, धनबाद के महापौर संजीव सिंह, क्षत्रिय समाज की बड़े हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। सिंह ने कहा कि झारखंड में क्षत्रिय समाज को मजबूत करने एवं खासकर गरीब तबकों के लोगों को मजबूत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम मे...