एटा, अक्टूबर 2 -- क्षत्रिय समाज ने गुरुवार को विजयदशमी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। रेलवे रोड स्थित अतिथि निवास गेस्ट हाउस में कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के संयोजक सुनील सोलंकी के नेतृत्व में प्रातः हवन एवं यज्ञ कर भगवान श्री राम, महाराणा प्रताप एवं पृथ्वीराज चौहान आदि के चित्र के सम्मुख विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर रविंद्र सिंह चौहान रम्मू (चेतक ट्रांसपोर्ट) ने की। संचालन उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के निर्देशक ठाकुर भूपेंद्र सिंह एवं युवराज रघुवंशी ने संयुक्त रूप से किया। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष ठाकुर श्योराज सिंह ने कहा कि दशहरा पर्व पर हमें अपनी बुराइयों को त्यागना चाहिए तथा सत्य पर चलकर भगवान श्रीराम के आदर्शों का पालन करना चाहिए। पूर्व विधायक ठाकुर वीरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.