क्षत्राणियों ने पीढ़ियों को देशभक्ति, स्वाभिमान और संस्कार से सींचा-प्रवीण सिंह
लोहरदगा, सितम्बर 20 -- लोहरदगा, संवाददाता।क्षत्रिय गौरव एकता मंच ने रविवार को लोहरदगा के टायनी टास्क स्कूल सभागार में जिला स्तरीय क्षत्रिय महिला सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें समाज और देश की रक्षा, विकास और सशक्तिकरण में क्षत्रियों और क्षत्राणियों के योगदान का स्मरण करते हुए जीवन में उच्च आदर्शों के पालन पर बल दिया गया। रानी पदमावती और लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं से प्रेरणा लेने की बात कही गई। मंच के प्रांत संयोजक प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय इतिहास और संस्कृति में क्षत्राणियों का योगदान अदम्य साहस, उच्च संस्कारों, और महान बलिदान की मिसाल रहा है। उन्होंने केवल घर-परिवार को ही नहीं संभाला, बल्कि संकट के समय रणक्षेत्र में भी अपनी वीरता का लोहा मनवाया। अपने बच्चों और समाज में देशभक्ति, स्वाभिमान, धर्मपरायणता और सत्य के संस्कार सींचे। भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.