क्षति की भरपाई कर प्रभावितों का किया जाए पुनर्वास
चित्रकूट, सितम्बर 13 -- चित्रकूट। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी जगदीशचंद्र जांगिड़ ने जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल व रंजना बरातीलाल पांडेय के साथ बाढ़ प्रभावित मानिकपुर के पाठा क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। उन्होंने बरदहा नदी से प्रभावित चमरौहा, सकरौहा, डोडामाफी आदि गांवों में प्रभावितों से मिलकर क्षति की जानकारी ली। इसके बाद रामघाट, बंधोइन, बहादुरपुर, तरौहा में भी पहुंचकर देखा। कहा कि बाढ़ से लोगों का बहुत नुकसान हुआ। प्रशासन से मांग कि सभी प्रभावितों को क्षतिपूर्ति के साथ उनका पुनर्वास किया जाए। पार्टी कार्यालय मे बैठक के दौरान कहा कि यूपी में कांग्रेस मजबूती के साथ अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.