चित्रकूट, सितम्बर 6 -- चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत किट वितरण के बाद सर्किट हाउस देवांगना में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत एवं पुनर्वास को लेकर समीक्षा की। उन्होंने जिले में आई बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों, राहत एवं बचाव कार्यों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास व विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने व्यापारियों को हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए जिला प्रशासन से राहत कार्यों के संबंध में जानकारी ली। डीएम पुलकित गर्ग ने सीएम को अवगत कराया कि प्रभावित व्यापारियों को कपड़े, बर्तन की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। बाढ़ प्रभावित सदर तहसील कर्वी क्षेत्र में अब तक 35 हजार लंच पैकेट, 4500 राहत किट वितरण के साथ 650 प्रभावितों के खातों में 50 लाख रूपये भेजे जा चुके है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रभावि...