गाजीपुर, मई 14 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में जल निगम शहरी की ओर से अमृत 2.0 योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़कों को खोदकर ठीक से मरम्मत न किए जाने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील सोनकर ने उप जिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड नौ राजीव नगर, वार्ड 15 सुभाष नगर और वार्ड आठ राजेंद्र नगर में सड़कें खुदी और अधूरी हालत में पाई गईं, जहां पाइप डालने के बाद केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया था। यह भी पढ़ें- योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश इससे सड़कें संकरी हो गई हैं और धूल-मिट्टी उड़...