क्षतिग्रस्त सड़क से आवागमन में हो रही मुश्किल
चंदौली, मई 2 -- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी क्षेत्र का मुस्तफापुर से गौरी-बबुरी मार्ग इन दिनों अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। मार्ग की गिट्टियां बिखर गई है। जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने कई साल पहले सड़क का निर्माण कराया था। उसके बाद से इसकी मरम्मत नहीं हुई। जिससे काफी दिक्कत हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत के अभाव में सड़क जर्जर और क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और नौकरीपेशा करने वालों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक परेशानी रात में हेाती है। बारिश में मार्ग पर पैदल चलना दुश्वार हो जाता है। यही हाल इस मार्ग से जुड़े दूसरी सड़कों का भी है। कुछ साल पहले बनी सड़क उखड़ कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.