रुडकी, अप्रैल 1 -- कलियर। इमलीखेड़ा जाने वाली सड़क मोहम्मदपुर पांडा के पास मोड़ पर क्षतिग्रस्त होने से गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की उखड़ी बजरी और कीचड़ के कारण यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से दिन-रात ओवरलोड डंपर गुजरते हैं, जिसके चलते सड़क धंस गई है और मोड़ पर बड़ा गड्ढा बन गया है। महेवड़ खुर्द से इमलीखेड़ा तक कई स्थानों पर सड़क खराब हो चुकी है। रात के समय बाइक सवारों के फिसलने से हादसे भी हो रहे हैं। नवीन, कावरपाल, राजेश, मोनू, नदीम, इकबाल, सौरभ सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे जिलाधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.