चंदौली, फरवरी 13 -- सकलडीहा। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नईकोट गांव के ग्रामीण टिमिलपुर गांव में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम के लिये टोटो वाहन में बैठकर जा रहे थे। सीएचसी मार्ग पर कार्य होने के कारण पुराने हास्पिटल मार्ग से जा रहे थे। बीते कई दिनों से सड़क पर नाबदान का पानी बह रहा है। जिससे सड़क जर्जर हो गई है। सवारी टोटो वाहन गांव में जाते समय अचानक पलट गया। संयोग ठीक रहा कि सभी सवारी बाल-बाल बच गये। ग्रामीणों ने सड़क को जल्द ठीक करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.