महाराजगंज, जून 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पर प्रदर्शन किया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।कार्यकर्ताओं का कहना है कि निचलौल तहसील चौराहे से कोहड़वल और उसके आगे तक जाने वाली सड़क, चमनगंज पुल से जंगल होकर बहुआर तक जाने वाली सड़क समेत डेढ़ दर्जन सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। इससे आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। कार्यकर्ताओं ने इन सड़कों का निर्माण कराने की मांग की है। इस मौके पर शौकत, ओंकार, तैयब, प्रेमलाल, विनोद, शमशुद्दीन, योगेश्वर, राधेश्याम और राजेश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन, पुलिस स...