रायबरेली, जनवरी 31 -- लालगंज। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) और लालगंज रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या एमसीएफ-04 पर क्षतिग्रस्त पाए गए रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। शनिवार को पीडब्ल्यूआई (पर्मानेंट वे इंस्पेक्टर) और एई (असिस्टेंट इंजीनियर) की निगरानी में ट्रैक का विधिवत अनुरक्षण कराया गया। आवश्यक तकनीकी जांच और परीक्षण के बाद ट्रैक को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किया गया। इसके उपरांत रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रैक अनुरक्षण का क्लीयरेंस लालगंज रेलवे स्टेशन अधीक्षक को भेज दिया गया। क्लीयरेंस प्राप्त होते ही शुक्रवार की देर रात्रि को रेल कोच कारखाना से 24 कोचों को लेकर पहला इंजन रवाना किया गया, जिससे ट्रैक पर संचालन बहाल हो सका। इसके बाद शनिवार को दोपहर लगभग तीन बजे दूसरा इंजन आरेडिका पहुंचा। शाम साढ़े छह बजे के करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.