चंदौली, मार्च 1 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के बंधवापर मजरे को जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक दशक से अधिक का समय हो गया इस मार्ग को बने। जिससे सड़क की गिट्टियां बिखर गई हैं। लोग मार्ग पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। क्षतिग्रस्त मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। जबकि सड़क मरम्मत के लिए कार्ययोजना पास हो चुकी है लेकिन टेंडर प्रक्रिया में देरी होने के कारण मामला ठंडे बस्तें में है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर घरों से निकलने वाला नाबदान का पानी भरा है। सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। इस मार्ग से दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन के साथ साथ चहनियां स्थित मां खण्डवारी देवी मंदिर पूजन अर्चन करने जाते है। ग्रामीणों का कहना है कि चहनियां क्षेत्र में सड़क मरम्मत का कार्य कुछ जमीन पर तो क...