क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक कराने को दिया ज्ञापन
मुरादाबाद, जून 20 -- ठाकुरद्वारा सुरजन नगर स्योहारा मार्ग कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इस कारण आए आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन दुर्घटनाओं में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को ग्रामीणों ने मार्ग के मरम्मतीकरण के लिए ज्ञापन दिया। क्षेत्र के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस अधिकारी को ज्ञापन देकर सड़क की मरम्मत के लिए गुहार लगाई। शरीफ नगर निवासी एडवोकेट ठाकुर कमल सिंह के साथ पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग जनपद बिजनौर को जोड़ता है तथा उत्तराखंड से आने वाले वाहन ठाकुरद्वारा से हरिद्वार देहरादून के लिए भी इसी मार्ग से आते-जाते हैं। वाहन चालक गढ्ढों से अपने वाहन को बचाने के लिए रॉन्ग साइड से चलते हैं जिससे प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती हैं। इस संबंध में कई बार पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.