मऊ, मार्च 28 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के चिरैयाकोट नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चिरैयाकोट-मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग को आजमगढ़-गाजीपुर राज्य मार्ग से जोड़ने वाली प्रधानमंत्री सड़क योजना से बनी मनाजीत बाईपास मार्ग टूट कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे में इस मार्ग से आवागमन करना राहगीरों के लिए काफी दुरुह हो गया है। मार्ग पर जगह-जगह उखड़ी पीच और बिखरी गिट्टियों के बीच चलना राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस मार्ग की मरम्मत को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से लगाए उच्चाधिकारियों के यहां शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद अब इस मार्ग को दुरुस्त करने का काम शुरु नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सन् 2000 में चिरैयाकोट-मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग से होकर मनाजीत गांव होते हुए आजमगढ़-गाजीपुर राज्य मार्ग...