क्षतिग्रस्त बिजली का खंभा 12 घंटे में कराया दुरुस्त, टला बड़ा हादसा
शामली, जून 17 -- थानाभवन नगर के मुख्य बाजार स्थित मोहल्ला रोगन ग्रान में सनातन धर्म सभा के समीप लगा बिजली का लोहे का खंभा नीचे से गल जाने के कारण क्षतिग्रस्त होकर झुक गया था। खंभे की स्थिति काफी खराब होने से उसके किसी भी समय गिरने की आशंका बनी हुई थी, जिससे आसपास के मकानों और राहगीरों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया था। मंगलवार शाम स्थानीय नागरिकों ने मामले की जानकारी क्षेत्रीय विद्युत उपखंड अधिकारी (एसडीओ) विकास कुमार को दी। सूचना मिलते ही एसडीओ ने तत्परता दिखाते हुए विद्युत कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजा और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।बुधवार सुबह लगभग 9 बजे जेई राहुल के निर्देशन मे कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त खंभे की मरम्मत कर उसे सुरक्षित रूप से दुरुस्त कर दिया। समय रहते खंभे को ठीक किए जाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.