नैनीताल, अप्रैल 14 -- भीमताल। क्षेत्र में एक ओर जहां लोगों पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं जल संस्थान की लापरवाही से दिनभर पानी बर्बाद होता रहा। स्थानीय मनोज भट्ट ने बताया भीमताल स्थित लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के पास जल संस्थान की पाइप लाइन फटने से लंबे समय तक पानी सड़क पर बहता रहा। क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत करने की मांग की। जल संस्थान के जेई हर्षित का कहना है कि बीते शुक्रवार की सुबह पाइप पर वेल्डिंग की गई थी, शाम को पानी दोबारा लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल पेयजल लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.